CG News: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का संदेश, श्रमिकों के बिना विकास अधूरा, योजनाओं से मिल रही बड़ी मदद
CG News: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेश के सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह दिन श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है।
श्रमिक हैं विकास की नींव
मंत्री ने कहा कि श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है, श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के जरिए श्रमिकों और उनके परिवारों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
800 करोड़ की सीधी मदद
मंत्री ने बताया कि पिछले सवा दो वर्षों में करीब 800 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आया है, उन्होंने दोहराया कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और जरूरतमंद वर्गों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी।




