CG News: बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री साय की शुभकामनाएं, शांति और समरसता का दिया संदेश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और बौद्ध धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बुद्ध के संदेश की प्रासंगिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध ने अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया, जिसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनाया गया है, उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश हर काल और परिस्थिति में प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें संयम, शांति और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
बेहतर समाज निर्माण की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के जीवन मूल्य और विचार एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।




