CG News: CM साय के फैसले से राजनांदगांव को मिलेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
5 एकड़ जमीन पर बनेगा खेल परिसर
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रिपरिषद के उस निर्णय के लिए आभार जताया, जिसके तहत सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर क्रिकेट अकादमी और आधुनिक खेल मैदान के निर्माण के लिए आवंटित की गई है।
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिस पर सरकार ने त्वरित निर्णय लिया। इससे राजनांदगांव में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण संभव होगा।
आदिवासी क्षेत्र को मिलेगा लाभ
यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का नया मंच मिलेगा, इस दौरान विधायक धरम लाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, ललित चंद्राकर, ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी और क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस फैसले का स्वागत किया।



