CG News: सामूहिक विवाह समारोह में CM साय ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, विकास योजनाओं की भी सौगात
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन को सामाजिक एकता और परंपरा का प्रतीक बताया जा रहा है।

सामूहिक विवाह में दिखी सामाजिक एकता
इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जहां नवदंपतियों को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन के लिए 50 लाख रुपये और ग्राम भरर में शौचालय, शेड व सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
सरकारी योजनाओं का उल्लेख
सीएम साय ने माता कर्मा को याद करते हुए साहू समाज को छत्तीसगढ़ का गौरवशाली समाज बताया और उनकी सेवा भावना को प्रेरणादायक कहा, उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख परिवारों को आवास, किसानों को धान पर बेहतर दर, और महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
ऊर्जा और डिजिटल सेवाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बिजली बिल समाधान योजना और “मोर बिजली ऐप” का जिक्र करते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही। साथ ही गांवों में अटल डिजिटल केंद्रों की शुरुआत को डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम बताया।




