April 24, 2026 8:45 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13766/ 47)
Advertisement Carousel

CG News: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति, ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ और अटल आरोग्य लैब से बदली लाखों लोगों की जिंदगी

CG News: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति, ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ और अटल आरोग्य लैब से बदली लाखों लोगों की जिंदगी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की नई क्रांति, ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ और अटल आरोग्य लैब से बदली लाखों लोगों की जिंदगी

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है। जहां कभी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पहुंच की दिक्कतें थीं, वहीं अब लोगों को गांव-गांव में बेहतर इलाज और जांच की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू हुई स्वास्थ्य योजनाएं यहां के लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई हैं।

‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ बना मजबूत आधार

राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत सभी सात जिलों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं, इस अभियान की खास बात यह है कि हर व्यक्ति का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है, जिससे बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव हो रही है और समय रहते इलाज मिल पा रहा है।

सुधर रही बस्तर की सेहत, साय सरकार लेकर आई बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति -  chhattisgarhaaspaas

अटल आरोग्य लैब से मुफ्त जांच की सुविधा

बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत एक बड़ा कदम साबित हो रही है। यहां 133 प्रकार की पैथोलॉजी जांच पूरी तरह मुफ्त की जा रही है, अब तक 1000 से ज्यादा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को इससे जोड़ा जा चुका है, जिससे गरीब और दूरदराज के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

डिजिटल हेल्थ सिस्टम से आसान हुआ इलाज

डिजिटल तकनीक के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाएं और भी आसान हो गई हैं। मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मिल रही है, जिससे बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती, इससे इलाज की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बन रही है और लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था पर बढ़ रहा है।

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में 'अटल आरोग्य लैब' का  राज्यस्तरीय शुभारंभ - CG Frontline

समय पर इलाज से बच रही जानें

इस अभियान के तहत कई ऐसे मरीजों को समय रहते इलाज मिल रहा है, जिनकी बीमारी पहले गंभीर हो जाती थी। टीबी, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही हो रही है, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

नक्सल क्षेत्र में विकास की नई पहचान

बस्तर, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, अब विकास और बदलाव की नई पहचान बन रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, अब लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। इसी सोच के तहत योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों को प्राथमिकता मिल रही है।

भविष्य के लिए मॉडल बनेगा बस्तर

बस्तर में चल रही यह स्वास्थ्य क्रांति आने वाले समय में पूरे देश के लिए एक मॉडल बन सकती है। यह पहल दिखाती है कि सही नीति और मजबूत इच्छाशक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों तक भी विकास की रोशनी पहुंचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News: 27 अप्रैल को खुलेगी मण्डीप खोल गुफा, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, प्रशासन अलर्ट मोड में

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?