CG News: 13 साल बाद महिला माओवादी उर्मिला का सरेंडर, बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ा बदलाव
CG News: बस्तर संभाग से एक अहम खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से सक्रिय महिला माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना नक्सल मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।
13 साल तक रही सक्रिय नक्सली
उर्मिला मोहला-मानपुर क्षेत्र की रहने वाली है और करीब 13 वर्षों तक माओवादी संगठन से जुड़ी रही। कम उम्र में ही संगठन में शामिल होकर उसने कई गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई, उर्मिला ने बताया कि उसे महज 15 साल की उम्र में नक्सली अपने साथ जंगल में ले गए थे। वहीं से उसकी हथियारबंद जिंदगी की शुरुआत हुई, जिसने उसके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल दी।
अहम जानकारियां आई सामने
पूछताछ के दौरान उर्मिला ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उसने हाल ही में सक्रिय माओवादियों से मुलाकात और जंगलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को दी है।
बिना हथियार के किया जोखिम भरा सफर
आत्मसमर्पण के लिए उर्मिला ने बिना हथियार के जंगलों से पैदल सफर तय किया। खतरे के बावजूद उसने हिम्मत दिखाई और अपने गृह जिले पहुंचकर सरेंडर किया, उर्मिला ने स्पष्ट किया कि वह अब सामान्य जीवन जीना चाहती है और समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहती है। सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता
उर्मिला का आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे नक्सल संगठन को झटका लगा है और इलाके में शांति की उम्मीद और मजबूत हुई है, बस्तर में यह सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में एक सकारात्मक संकेत है। यदि इसी तरह आत्मसमर्पण जारी रहे, तो क्षेत्र में स्थायी शांति की राह और आसान हो सकती है।

