CG News: गौरेला में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली मन्नू राठौर परिवार की जिंदगी, मिला पक्का घर और नया भविष्य
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना तेजी से पूरा हो रहा है, इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत गोरखपुर में देखने को मिला, जहां मन्नू राठौर और उनकी पत्नी बिमला राठौर ने योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में बड़ा बदलाव किया।

कभी जर्जर मकान में गुजरती थी जिंदगी
यह परिवार लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बरसात में छत टपकती थी, जबकि गर्मी और सर्दी में असुरक्षित वातावरण के कारण जीवन बेहद कठिन था। सीमित आय के चलते पक्का घर बनाना उनके लिए एक सपना ही था।
1.20 लाख की मदद से पूरा हुआ सपना
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली। इस आर्थिक सहायता और अपनी मेहनत के सहारे मन्नू राठौर ने धीरे-धीरे अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया।
अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
आज यह परिवार एक मजबूत, स्वच्छ और सुरक्षित मकान में रह रहा है। बच्चों को बेहतर पढ़ाई का वातावरण मिला है और पूरे परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बिमला राठौर का कहना है कि अब उन्हें बारिश या तूफान की कोई चिंता नहीं रहती और वे अपने घर में गर्व और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं।
सरकार की योजनाओं का असर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी प्रयास का परिणाम है कि आज हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास, सुरक्षा और स्थायित्व मिल रहा है।
