CG News: CM साय से छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और गौ सेवक संघ की सौजन्य मुलाकात, धार्मिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
CG News: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण सौजन्य मुलाकात देखने को मिली, छत्तीसगढ़ मंदिर महासंघ और छत्तीसगढ़ गौ सेवक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की, इस मुलाकात में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन, मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन और गौसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा
बैठक के दौरान राज्य में धार्मिक स्थलों के बेहतर प्रबंधन और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर विचार साझा किए गए। पदाधिकारियों ने मंदिरों के संचालन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
गौसेवा पर विशेष फोकस
गौसेवा से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य में गौ संरक्षण और सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा
यह मुलाकात राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे मंदिरों और गौसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

