CG News: राष्ट्रीय स्तर पर चमका छत्तीसगढ़, आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
CG News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 17 और 18 अप्रैल को पुणे में आयोजित चिंतन शिविर में देशभर के राज्यों को योजना के बेहतर संचालन के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

दो प्रमुख श्रेणियों में मिला अवॉर्ड
छत्तीसगढ़ को “बेस्ट परफार्मिंग लार्ज स्टेट” के रूप में हाई ट्रिगर एफिकेसी और टाइमली प्रोसेसिंग ऑफ सस्पेसियस क्लेम्स श्रेणियों में चुना गया। यह सम्मान राज्य की मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शी क्लेम मैनेजमेंट सिस्टम को दर्शाता है।
टेक्नोलॉजी और मॉनिटरिंग से मिली सफलता
राज्य ने आईटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और सशक्त ऑडिट तंत्र के जरिए संदिग्ध क्लेम्स की समय पर पहचान और जांच सुनिश्चित की। इससे अनियमितताओं पर तेजी से कार्रवाई संभव हुई और क्लेम प्रोसेसिंग की गुणवत्ता में भी सुधार आया।
लाभार्थियों को मिला सीधा फायदा
तेजी से क्लेम निपटान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा और प्रभावशीलता दोनों बढ़े हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।

