Jashpur News: जशपुर में समाज कल्याण योजनाओं का असर, 82 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिल रहा लाभ
Jashpur News: जशपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की योजनाएं हजारों जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जिले में कुल 82,583 हितग्राही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। ये योजनाएं न सिर्फ आर्थिक सहायता दे रही हैं, बल्कि लोगों को सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ा रही हैं।
बुजुर्गों और महिलाओं को सहारा
वृद्धजन और जरूरतमंदों के लिए पेंशन योजनाएं बड़ी राहत बनकर सामने आई हैं।
• 16,509 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन
• 4,356 महिलाओं को विधवा पेंशन
• 656 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन
• 40,244 लोग मुख्यमंत्री पेंशन योजना से लाभान्वित
इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा और सुखद सहारा पेंशन योजनाओं से भी हजारों लोगों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में पहल
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
• 180 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
• 290 लोगों को सहायक उपकरण
• 550 हितग्राहियों को सामर्थ्य विकास योजना का लाभ
इन योजनाओं से दिव्यांगजन अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
पुनर्वास और सामाजिक सेवाओं से नई राह
नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्र के जरिए 157 लोगों को नई जिंदगी मिली है। वहीं वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 782 बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर भी दिया गया है, समाज कल्याण विभाग की ये पहलें जशपुर जिले में समावेशी विकास और सामाजिक न्याय को मजबूत कर रही हैं। जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच यह दर्शाती है कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

