CG News: सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
CG News: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रशासन को तत्काल राहत-बचाव के निर्देश
मंत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन की निगरानी में मौके पर तेजी से राहत कार्य चलाया जा रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
घटना में घायल हुए लोगों के उपचार को लेकर मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा
उद्योग मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
