CG News: जशपुर में ग्रामीण बस योजना से बदली तस्वीर, 11 बसों की शुरुआत से गांवों को मिली बड़ी राहत
CG News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। योजना के अंतर्गत जिले में 11 बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीणों को अब सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध हो रही है।
![]()
ग्रामीण रूटों पर नियमित बस सेवा शुरू
नई बस सेवाएं जिले के कई महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों पर चलाई जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं,
• कैलाशगुफा–बगीचा
• सन्ना–चम्पा
• कोतबा–बुलडेगा
• तेलाईन–फरसाबहार
• रनपुर–कांसाबेल
• दोकड़ा–दुलदुला
• जशपुर–हर्री
• जशपुर–बिचीटोली
• जूनाडीह–बसनतला
• पत्थलगांव–नारायणपुर
• दुलदुला–अबिरा
इन रूटों पर नियमित बस संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और लोगों की आवाजाही आसान हो गई है।
ग्रामीणों को सीधा लाभ
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्रामीणों को शहरों तक पहुंचने में समय और खर्च दोनों में राहत मिल रही है।
• छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा
• मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में मदद
• दैनिक यात्रियों के लिए सस्ती और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था
सरकार की पहल से बढ़ी उम्मीदें
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना से गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी और रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आसान हो जाएगी, ग्रामीण बस योजना को जिले के दूरस्थ इलाकों में “लाइफलाइन ट्रांसपोर्ट” के रूप में देखा जा रहा है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है।

