CG News: एग्रीस्टेक परियोजना से छत्तीसगढ़ में खेती को मिली नई डिजिटल ताकत, 104 करोड़ की सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एग्रीस्टेक परियोजना नई क्रांति साबित हो रही है। इस योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल डेटा को ऑनलाइन दर्ज कर कृषि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा रहा है।
85% खसरों का सफल डिजिटल सर्वे
राज्य के 33 जिलों के 18 हजार से अधिक गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया है। इसमें कुल खसरों में से 85 प्रतिशत का सफलतापूर्वक डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि रबी सीजन का सर्वे जारी है।
किसानों के लिए डिजिटल पहचान प्रणाली
परियोजना के तहत अब तक 79 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और तेज़ी से मिल सकेगा तथा डेटा मैनेजमेंट और बेहतर होगा।
केंद्र सरकार से 104 करोड़ की सहायता
छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत राज्य को 104 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। इससे डिजिटल कृषि प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।
युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
डिजिटल क्रॉप सर्वे ने ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोले हैं। इस योजना के तहत हजारों युवाओं को सर्वेयर के रूप में काम मिला है, जिससे गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं और डिजिटल कृषि को नई गति मिली है।
