CG News: बजट 2026-27: टियर-2 और टियर-3 शहरों पर केंद्र सरकार का फोकस, इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई ताकत
CG News: केंद्रीय बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत खर्च को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का ऐलान किया गया है, यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है, सरकार का उद्देश्य देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और आर्थिक विकास को नई गति देना है.
महानगरों से हटकर छोटे शहरों पर नजर
इस बार सरकार का फोकस केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, अब टियर-2 और टियर-3 शहरों को विकास की मुख्यधारा में लाने की योजना बनाई गई है, इन शहरों में बेहतर सड़क, परिवहन, बाजार और संस्थानों के विकास से व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के शहरों को मिलेगा केंद्र से बजट
बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता का प्रावधान किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों को केंद्र सरकार से विकास के लिए बजट मिलने की संभावना है.
शहरों में होंगे ये प्रमुख विकास कार्य
इन शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई कार्य किए जाएंगे,
• आधुनिक बिजनेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण
• किसानों और व्यापारियों के लिए व्यवस्थित बाजार
• शहरों में सड़क और आवागमन सुविधाओं का विस्तार
• शहरी बसाहट और आवास विकास पर विशेष जोर
• सर्वसुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
• शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा
युवाओं को मिलेगा अपने शहर में अवसर
इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन की सुविधाएं बेहतर होने से युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा.
छोटे शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र
कुल मिलाकर, बजट 2026-27 से छोटे और मध्यम शहरों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलेंगी, यह कदम छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के संतुलित विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है.




