CG News: CM साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की भेंट, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स पर की चर्चा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की, इस दौरान उन्होंने प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की.
खेलों को बढ़ावा देने का आभार
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, पहली बार छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है, यह अवसर राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा.
खेल और आयोजन स्थल
मुख्यमंत्री ने बताया कि, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कुल 7 मुख्य खेलों की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी,
• एथलेटिक्स
• तीरंदाजी
• कुश्ती
• वेटलिफ्टिंग
• हॉकी
• फुटबॉल
• तैराकी
साथ ही 2 खेल डेमो स्वरूप में प्रस्तुत किए जाएंगे.
स्थान:
• सरगुजा संभाग: कुश्ती, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग
• रायपुर: हॉकी, फुटबॉल, तैराकी
• बिलासपुर: एथलेटिक्स
उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होगा.
केंद्रीय मंत्री का समर्थन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की,
उन्होंने कहा कि, जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा प्रचुर मात्रा में है और इस प्रकार के आयोजन खेलों के प्रति नए उत्साह और अवसर पैदा करेंगे, मंत्री ने आयोजन की सभी तैयारियों में पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया.
खेलों से विकास और राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी अंचलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ेंगे, यह छत्तीसगढ़ को खेल महाशक्ति के रूप में नई पहचान दिलाएगा.
स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण पर सहयोग
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि, इससे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, साथ ही खेलों के आधारभूत ढाँचे, प्रशिक्षण अवसरों और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में खेल मंत्रालय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
ऐतिहासिक लेबर कोड पर बधाई
मुख्यमंत्री ने देश में लागू ऐतिहासिक लेबर कोड के लिए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी,
इससे श्रमिक हितों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कवरेज और श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.




