CG News: धान बिक्री में बड़ी राहत, तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे खुला, धान खरीदी हुई और आसान
CG News: प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 उपलब्ध करा दिया है, अब टोकन काटने के लिए किसी तय समय की बाध्यता नहीं रहेगी, किसान दिन या रात, कभी भी अपनी सुविधा अनुसार मोबाइल ऐप से टोकन बुक कर सकेंगे.
20 दिन पहले तक टोकन बुकिंग की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत किसान अब 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए टोकन ले सकेंगे, इससे धान विक्रय की योजना बनाना आसान होगा और समितियों में भीड़ व तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी.

लघु किसानों को अतिरिक्त समय
राज्य सरकार ने 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए विशेष सुविधा दी है, ऐसे किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकेंगे, यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लिया गया है.

समिति सीमा के भीतर जारी होंगे टोकन
धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रत्येक सहकारी समिति को निर्धारित सीमा के भीतर ही टोकन जारी किए जाएंगे, किसानों से आग्रह है कि, वे समय रहते ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर लें.
किसानों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, टोकन प्रणाली को सरल और समय-मुक्त बनाना इसी सोच का परिणाम है, लघु किसानों को दी गई अतिरिक्त समय सीमा वास्तविक राहत प्रदान करेगी.




