CG News: मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिल रही नई पर्यटन उड़ान
CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत रायपुर और बस्तर क्षेत्र में कई आकर्षक टूर पैकेज शुरू करने जा रहे हैं, 75% सब्सिडी वाली यह योजना राज्य की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को आम जनता तक पहुँचाने का बड़ा माध्यम बनेगी.
सब्सिडी के साथ किफायती और शानदार यात्रा
इन टूर पैकेजों में वातानुकूलित वाहन, प्रमाणित गाइड, भोजन और यात्रा बीमा शामिल हैं, बच्चों को 85% और वयस्कों को 75% तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे यह पैकेज हर वर्ग के पर्यटक के लिए अत्यंत किफायती होंगे.
CM विष्णु देव साय की पहल
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, यह योजना पर्यटन को गांव–गांव और शहर–शहर तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और पहचान को नई ऊंचाईयां मिलेंगी.
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का संदेश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि, यह योजना स्थानीय पर्यटन के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगी.
रायपुर सिटी टूर बस की दिवसीय यात्रा
रायपुर सिटी टूर बस की दिवसीय यात्रा में यात्री को राम मंदिर, उर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा, इसके अलावा यात्रियों को वातानुलूलित बस, भोजन, गाइड और यात्रा बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, इसके अलावा रायपुर सिटी धार्मिक टूर यात्रा में यात्रियों को हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, राम मंदिर और कौशल्या माता मंदिर की सैर कराई जाएगी, सिटी टूर बस का प्रस्थान एवं समापन दोनों हीं रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगा.
रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर
रायपुर – जगदलपुर के पैकेज में यात्रियों को तीन दिवसीय टूर की सुविधा उपलब्ध होगी, इसमें यात्रियों को चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, दंतेश्वरी मंदिर और बस्तर संस्कृति का अनुभव कराया जाएगा, यात्रियों के लिए डबल-शेयरिंग होटल, भोजन और गाइड की व्यवस्था की जाएगी, इसके बाद दूसरे पॅकेज में रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा का टूर है, इसमें यात्रियों को दो दिन जंगल सफारी का अनुभव कराया जाएगा, इसमें विशेष रूप से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल, बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य और जंगल सफारी का अनुभव शमी है, इसमें स्नैक्स, भोजन, AC वाहन और होटल आवास की सुविधा उपलब्ध होगी.
टूर पैकेज की विशेषताएं
इस सभी पैकजों के लिए कम से कम दस व्यक्तियों के समूह की आवश्यकता है, इस टूर में यात्रियों को पीने का पानी, स्नैक्स, भोजन और ट्रेवल इंश्योरेंस दिया जाएगा, इसके अलावा बच्चों को 85% और वयस्कों को 75% सब्सिडी दी जाएगी, इन सभी पैकजों की शुरुआत और समाप्ति रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगी.
रोजगार और पहचान दोनों को बढ़ावा
इन योजनाओं से स्थानीय व्यवसाय, होटल, गाइड और ट्रांसपोर्ट क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, यह पहल प्रदेश को नए रोजगारों, आर्थिक मजबूती और पर्यटन पहचान के रास्ते पर आगे ले जाएगी, मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, यह पर्यटन को सुलभ, रोमांचक और समृद्ध बनाकर आम जनता तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास है.




