CG News : नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम
CG News : नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 18 नवंबर को विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं विद्यालय के स्वयंसेवकों ने सभी छात्र-छात्राओं और को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नशामुक्ति रैली
शपथ ग्रहण के बाद नशामुक्ति रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर गोद ग्राम मिर्धाडांड, बाजार क्षेत्र से होते हुए पुनः विद्यालय वापस पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति के नारे लगाए और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित गीत गाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
समाज में नशे की लत को रोकना
रैली का उद्देश्य समाज में नशे की लत को रोकने और स्वस्थ जीवन के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। संस्था द्वारा बताया गया कि विशेष शिविरों में नशा उन्मूलन के लिए एकांकी, रैली, नारे एवं गीतों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है।


