CG News : जशपुर की 4 खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
CG News : जशपुर जिले के लिए आज गर्व का दिन है, क्योंकि जिले की चार आदिवासी खेल प्रतिभाओं मीनाक्षी लकड़ा,संजना भगत,विशाल बेग और अमीन भगत को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान मिलेगा।
राष्ट्रपति से सम्मान पाने वाले खिलाड़ी
मीनाक्षी लकड़ा और संजना भगत (एकलव्य आवासीय विद्यालय, ढुढरूडांड़, कांसाबेल),इन्होंने नेशनल बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड मेडल जीता है। मीनाक्षी आठवीं कक्षा की छात्रा है विशाल बेक और अमीन भगत (एकलव्य आवासीय विद्यालय, घोलेंगी) ,इन्होंने अंडर-19 नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
जनजातिय गौरव दिवस का सम्मान समारोह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इन बच्चों को सम्मानित करेंगी। आदिम जाति कल्याण विभाग बच्चों को लेकर अंबिकापुर गया है। यह सम्मान जशपुर जिले के आदिवासी खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।




