CG News: छत्तीसगढ़ को मिली नई उपलब्धि, राष्ट्रपति ने 3 नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया
CG News: छत्तीसगढ़ ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिले, यह पुरस्कार राज्य के जल संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि, यह सम्मान राज्य में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और संसाधनों के उत्कृष्ट प्रबंधन के प्रति अनवरत मेहनत का परिणाम है.
विभिन्न श्रेणियों में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले
जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को कई श्रेणियों में तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, नगरीय निकाय श्रेणी में रायपुर नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है और जल संचय, जन भागीदारी श्रेणी में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट राज्य का द्वितीय पुरस्कार दिया गया, इसके अलावा पूर्वी जोन के जिलों में कई श्रेणियों में बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बिलासपुर और रायगढ़ को जल संचय, जन भागीदारी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, यह तीनों पुरस्कार विज्ञान भवन में आयोजित किए गए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए, इस कार्यक्रम में केन्द्रीय जल मंत्री सी. आर. पाटिल भी उपस्थित रहे.
यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि, ‘ छत्तीसगढ़ को एक साथ तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार और ‘जल संचय – जन भागीदारी’ श्रेणी में उत्कृष्ट राज्य का दूसरा स्थान मिलना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, ये उपलब्धि हमारे किसानों, पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों, जल संसाधन विभाग, समाज के प्रति जागरूक नागरिकों और जनभागीदारी से आगे बढ़े जल संरक्षण जनआंदोलन का प्रतिफल है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से यह सम्मान मिलना हमारे प्रयासों को और सशक्त करता है, छत्तीसगढ़ सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण और सतत प्रबंधन को प्रमुख प्राथमिकता देते हुए ‘जल समृद्ध छत्तीसगढ़’ के संकल्प को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है.’



