CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को राहत, मोंगरा गाँव बना उदाहरण
CG News : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन-नीति और किसान-कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सरल उपार्जन व्यवस्था और टोकन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाया है। इसका लाभ सीमांत किसानों से लेकर बड़े कृषकों तक समान रूप से पहुंच रहा है, जिससे किसान अधिक विश्वास और उत्साह के साथ उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
किसान-कल्याण की दिशा में बड़ा कदम
महासमुंद जिले के विकासखंड के ग्राम मोंगरा के किसान श्री लक्ष्मण ध्रुव ने अपने 54 कट्टा धान का विक्रय ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया उपार्जन केंद्र में किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व ही टोकन कटने से उन्हें समय पर धान बेचने की सुविधा मिली, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल और सुचारू रही।
शासन की सुविधाओं से बढ़ा उत्पादन
इसी ग्राम के श्री खोरबहारा साहू ने अपनी 42 डिसमिल भूमि से 8.80 क्विंटल धान उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं और सतत देखभाल से उनकी फसल उत्तम हुई और धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। वहीं, मोंगरा निवासी श्री छगन लाल साहू ने अपने पिता श्री पुनीत राम साहू के नाम से पंजीकृत 10 एकड़ भूमि में इस वर्ष 250 कट्टा धान का उत्पादन किया है।
राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है। मोंगरा के किसान — श्री लक्ष्मण ध्रुव, श्री खोरबहारा साहू और श्री छगन लाल साहू — ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाली इन पहलियों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।



