CG News : CM साय ने गृहग्राम में किया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
CG News : विष्णुदेव साय ने बुधवार के दिन अपने गृह ग्राम में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया और लोगों से सीधा संवाद किया, जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ लोगों की समस्याओं ओर उनकी मांगों को सुनकर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था.
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए साय
साय के इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं किसान और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि समस्याओं और सुझाव के साथ आयोजन में सम्मिलित हुए, मुख्यमंत्री ने आयोजन में उपस्थित सभी लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुने और उनके द्वारा दिए गए प्रतिवेदनों को स्वीकार किया.
जानिए क्या कहा साय ने
साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसुविधा को प्राथमिकता देना और जनता की हर समस्या का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि, शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाया जाय.
मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
कार्यक्रम के मुताबिक विष्णुदेव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाय और उनका समय पर निराकरण किया जाय, साय ने कहा कि, प्रशासन और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए और जनता के विश्वाश पर खरा उतरना चाहिए.
क्या सच में सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं ?
संवाद में साय ने यह भी कहा कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है, इसलिए जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा जिससे लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएं.
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए जनदर्शन के दौरान प्राप्त कई आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की गई और कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया,.
अधिकारियों को दी गयी आवश्यक जानकारी
मुख्यमंत्री ने विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी और कहा कि जनहित के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाय और किसी भी आवेदन को आवश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, साथ ही प्रत्येक मामले की प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाय,.
कलेक्टर ने किया जनता को संबोधित
जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर जिले के कलेक्टर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिले के सभी विभाग मिलकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है.



