CG News : जैविक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव डाला जा रहा प्रकाश
CG News : छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर में जशपुर जिले के मनोरा में जिला स्तरीय जैविक महिला किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया, इस मेले का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भूमिका को रेखांकित करना था, जिले के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में महिला कृषक, किसान और ग्रामीण इस आयोजन में सम्मिलित हुए कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भरा रहा, जिसमें महिला किसानों ने अपने अनुभव को प्रकट किया.
जानिए कौन – कौन उपस्थित रहे
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथियों में विधायक ,जिला पंचायत सदस्य ,जनपद सदस्य ,मंडल अध्यक्ष और सुषमा सिंह और विभागीय अधिकारियों में डीडीए एम. आर. भगत, एसडीओ कवच भगत, एसएडीओ गोविंद चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
क्या कहा सालिक साय नें ?
जानकारी के अनुसार,मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती समृद्ध माटी और मेहनती किसानों की भूमि है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन स्थापित है, जिसकी वजह से कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से किसानों को जैविक बीज और खाद प्रशिक्षण और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
वक्ताओं ने साझा किए अपने विचार
सभी वक्ताओं ने जैविक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए इसे अपनाने पर बल दिया और इस दौरान जैविक खेती के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है,बल्कि इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है, उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है, जबकि जैविक खाद और प्राकृतिक ढंग से खेती करने पर जमीन उपजाऊ रहती है.
योजनाओं को लेकर की गई अपील
वक्ताओं नें किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाते हुए जैविक खेती की दिशा में आगे आए, विधायक रायमुनी भगत के उद्बोधन के मुताबिक, महिलाएं आज खेती-किसानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, उन्होंने बताया कि महिलाएं खेतों में मेहनत के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और नए प्रयोगों के माध्यम से कृषि को आगे बढ़ा रही हैं.
विधायक द्वारा सराहा गया महिला किसानों को
विधायक ने जैविक महिला किसान मेला जैसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से महिला किसान अपने अनुभवों से सीखती हैं और बाजार की जानकारी प्राप्त कर अपनी उपज और आय बढ़ाने में सक्षम होती जा रही हैं, प्रदर्शनी में जैविक अनाज,बीज और अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था, अतिथियों द्वारा महिला किसानों के आत्मनिर्भरता को सराहा गया.
यह भी पढ़ें : CG News : मूट कोर्ट के आयोजन से जागृत की गई विधिक चेतना




