CG News: बैठक में गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग
CG News: आज शुक्रवार को महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े और ऐतिहासिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिनमें सबसे प्रमुख गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने का फैसला है। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहाँ गाय को यह विशेष दर्जा मिलेगा।
गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा: लंबे समय से उठ रही थी माँग
प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने की माँग लंबे समय से उठती रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही संकेत दिए थे कि उनकी सरकार इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। आज की कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की प्रबल संभावना है।
इन अहम मुद्दों पर भी कैबिनेट लेगी फैसला
गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने के प्रस्ताव के अलावा, कैबिनेट की बैठक में कई अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी और निर्णय लिए जा सकते हैं:
• धान खरीदी: प्रदेश में आगामी धान खरीदी सत्र की तैयारियों और नीति पर अहम निर्णय।
• राज्योत्सव 2025: इस वर्ष होने वाले राज्योत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा।
• कर्मचारियों की माँगे: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।
• कानून-व्यवस्था: आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार मंथन कर रही है।
माना जा रहा है कि इन फैसलों के बाद प्रदेश की कृषि, संस्कृति और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ेगा। फैसले क्या रहे, इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।


