DGP News: केंद्र ने दिया 6 महीने का एक्सटेंशन अशोक जुनेजा को
DGP News: छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को 6 महीने का एक्सटेंशन केंद्र सरकार के द्वारा मिल गया है. राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही केंद्र को अशोक जुनेजा के कार्यकाल में वृद्धि के लिए एक फाइल भेजी थी,
रिटायरमेंट आज यानी के 4 जुलाई 2024 को होना था, पर रिटायरमेंट से पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा अशोक जुनेजा के कार्यकाल में 6 महीने की बढ़ोतरी कर दी गई है,
1989 बैच के अफसर अशोक जुनेजा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में 5 अगस्त 2024 को पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया गया था,
तीन और आईपीएस थे DGP की दौड़ में
गृह विभाग में पिछले 1 महीने से यही चर्चा चल रही थी कि छत्तीसगढ़ को एक नया डीजीपी मिलने वाला है, चर्चा यह भी थी कि नई डीजीपी की नियुक्ति के लिए गृह विभाग के द्वारा केंद्र सरकार को डीजीपी पद में नियुक्ति के लिए नाम की सूची तैयार की गई थी,
मगर इस सूची को केंद्र सरकार तक भेजा जाता और उसके बाद किसी सीनियर आईएएस की डीजीपी पद में नियुक्ति हो पाती,
उससे पहले ही राज्य सरकार के द्वारा केंद्र को DGP अशोक जुनेजा के कार्यकाल में वृद्धि की फाइल भेज दी गई जिस पर केंद्र के द्वारा मोहर लगा दी गई और DGP अशोक जुनेजा के कार्यकाल में वृद्धि हो गई,
यह भी पढ़े : CG News : रेलवे में नौकरी के नाम पर 19 लाख रुपए की ठगी
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..

