डेंगू-चिकनगुनिया का घरेलू उपचार : डेंगू-चिकनगुनिया के मरीज करें ये उपाय, होगा फायदा
डेंगू-चिकनगुनिया का घरेलू उपचार : डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे खतरनाक बीमारी मच्छर के काटने से होती है जिनका वक्त पर इलाज कराना बहुत जरूरी है। अगर आप वक्त पर इलाज नहीं करेंगे तो इससे आपकी जान भी जा सकती है।
WHO की एक रिपोर्ट कहती है की इस बीमारी से 44% मरीजों की मौत हो जाती है. डेंगू हेमरेजिक फीवर (dengue hemorrhagic fever) और डेंगू शॉक सिंड्रोम (dengue shock syndrome) के होने से अब फिर से एक बार डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं।
इस साल अकेले दिल्ली शहर में 6 गुना ज़्यादा केस डेंगू के मिले हैं, लेकिन खतरा सिर्फ देश की राजधानी में नहीं बल्कि यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे हर शहर के लोगों को है। ऐसे में मच्छरों का डंक आपके लिए जानलेवा ना बने इसके लिए कुछ खास सावधानी बरतें।
डेंगू के मरीज के शरीर में जब प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं, तो तब स्थिति खतरनाक होने लगती है। इसे लोगों के BP और दिमाग पर असर होता है। ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति का ब्रेन डेड भी हो सकता है।
क्या खाएं डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए :
लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से प्लेटलेट्स को बढ़ाने मे यह फायदे मंद होता है। नाश्ते में आप अनार और अंजीर खा सकते हैं। इसके अलावा व्हीटग्रास जूस, एलोवेरा जूस, गिलोय का जूस, पपीते के पत्तों का जूस, कीवी और कद्दू के बीज खाने से भी प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।
डेंगू के मरीजों को क्या उपाय करना चाहिए :
1. डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को खूब पानी पीना चाहिए।
2. आप रोज 1 या 2 नारियल का पानी पीएं।
3. तुलसी के पत्ते को उबालकर उसका पानी पीएं।
4.पपीते के पत्ते का रस बनाकर उसे पीने से फायदा मिलेगा।
करें ये नेचुरल उपाय मच्छरो को भागने के लिए :
1. कमरे में कपूर जलाए।
2. घर में लोबान जलाएं
3. शरीर में नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं।
डेंगू मे बुखार को कम करने के लिए क्या करें :
1. बुखार उतारने के लिए गिलोय का रस पीएं।
2. वोमिटिंग के लिए अनार का जूस पीएं।