Vaginal Discharge : क्या है पीरियड के बाद होने वाले व्हाइट डिस्चार्ज का कारण ?
Vaginal Discharge : पीरियड्स के बाद वाइट डिस्चार्ज होने की चिंता अक्सर कई महिलाओं को होती है लेकिन पीरियड के बाद वाइट डिस्चार्ज का होना नॉर्मल है। इससे समस्या नहीं होती हमे इसके कारण को जानने की आवश्यकता होती है।
वाइट डिस्चार्ज जो लिकोरिया के नाम से भी जाना जाता है इसका पीरियड के बाद आना आम बात है यह पीरियड साइकिल का एक हिस्सा होता है। यह एक नॉर्मल डिस्चार्ज होता है जिसमें आम तौर पर स्मेल नहीं होती और यह दूधिया सफेद रंग का होता है। यह गर्भाशय ग्रीवा और वजाइना से निकलने वाला डिस्चार्ज है इसके कारण स्वच्छता बनी रहती है, साथ ही इंफेक्शन होने के चांसेस भी काम होते हैं। यह पीरियड साइकिल , हार्मोनल चेंजेज , लाइफ स्टाइल पैटर्न के अनुसार परिवर्तित होता है।
जानिए क्या है कारण ?
1. इसका पहला कारण सामान्य प्रजनन चक्र को बनाए रखना है। पीरियड्स में कई हार्मोनल चेंजेस होते हैं और पीरियड्स के बाद भी शरीर कई हार्मोनल चेंजेज से गुजरा रहता है। एक्सट्रूजन के लेवल बढ़ने से गर्भाशय ग्रीवा ग्रंथियां अधिक बलगम का प्रोडक्शन करने लगती हैं इसके कारण भी वाइट डिस्चार्ज होता है।
2. ओव्यूलेशन वाइट डिस्चार्ज का दूसरा कारण ,ओव्यूलेशन पीरियड साइकिल के बीच की प्रक्रिया है जो 28 दिन के साइकिल में लगभग 14वें दिन होती है। ओव्यूलेशन की वजह से शरीर में अधिक एक्सट्रूजन का प्रोडक्शन होता है। एक्सट्रूजन के प्रोडक्शन के कारण ही वाइट डिस्चार्ज भी बढ़ जाता है।
3. कई बार महिलाए पीरियड्स के ब्राउन ब्लड को भी वाइट डिस्चार्ज समझ लेती है। लेकिन यह अंत में होने वाला ब्लड है यह हवा के सपर्क में आने के कारण हल्के भूरे रंग का होता है।
4. पीरियड्स के बाद होने वाला वाइट डिस्चार्ज किसी इन्फेक्शन के होने का संकेत देता है। अगर वही वाइट डिस्चार्ज ज्यादा मात्रा में स्मेल और जलन के साथ हो तब यह किसी इन्फेक्शन का सकेत है। इसे अनदेखा न करें।
5. कई बार ज्यादा स्ट्रेस होने के साथ खान-पान में बदलाव के कारण भी वाइट डिस्चार्ज ज्यादा मात्रा में होने लगता है। ज्यादा खराब खानपान की वजह से या स्ट्रेस लेने की वजह से हार्मोनल चेंजेस होते होते है। जो वाइट डिस्चार्ज की सामान्य प्रक्रिया को भी प्रभावित करते है।
Ujjain Dandi Ashram Rape Case : उज्जैन के दंडी आश्रम में बच्चों से कुकर्म,आचार्य और सेवादार पर FIR
![Kanishka singh Bais](https://secure.gravatar.com/avatar/87494d5dff2d1b1b33c57751975857ee?s=96&r=g&d=https://khabarconnection.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)