Loksabha Election 2024 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने 39 प्रत्याशियों की सूची की जारी, पूर्व सीएम को उतारा लोकसभा चुनाव में
Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने 39 प्रत्याशियों की सूची कल जारी कर दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांद गांव सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कोरबा सीट पर फिर से नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को प्रत्याशी बनाया गया है।

रायपुर लोकसभा से विधानसभा चुनाव हार चुके विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुद्राम पूर्व मंत्री शिव डहरिया को जांजगीर चांपा और दुर्ग से राजेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।
कल जारी हुई सूची में मध्य प्रदेश कि किसी सीट पर नाम जारी नहीं किए गए हैं। अगले 1 से 2 दिन में अगली सूची जारी हो सकती है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : World’s Largest Drum : विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा ! एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज,रीवा की तरफ से राम मंदिर को समर्पित
