CG News: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर खेती के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने का फैसला
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि खेती-किसानी के लिए आवश्यक डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
आसानी से मिलेगा डीजल
सरकार ने स्पष्ट किया है कि
• ट्रैक्टरों से जुताई के लिए डीजल उपलब्ध कराया जाएगा
• सिंचाई पंपों के लिए भी पर्याप्त ईंधन दिया जाएगा
• किसानों की मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी
इसका उद्देश्य खरीफ सीजन में खेती के कामों को बिना बाधा के पूरा कराना है।
-1774707242611.webp)
ड्रम और जरीकेन पर रोक में किसानों को छूट
पेट्रोल और डीजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए राज्य के 2516 पेट्रोल पंपों पर ड्रम और जरीकेन में ईंधन देने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन किसानों की जरूरत को देखते हुए इस नियम में विशेष छूट दी गई है, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों।
राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक
खाद्य विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है
• 4.03 करोड़ लीटर पेट्रोल
• 5.55 करोड़ लीटर डीजल
इसके अलावा 24 मई को ही लाखों लीटर अतिरिक्त आपूर्ति भी राज्य को प्राप्त हुई है।
कोई कमी नहीं होने दी जाएगी
सरकार ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति जारी है और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी, खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था लगातार निगरानी में है और जरूरत के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
किसानों को राहत देने की कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए खरीफ सीजन में खेती के लिए किसी भी तरह की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी, जिला प्रशासन और ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि डीजल की आपूर्ति समय पर और सुगमता से सुनिश्चित की जाए, सरकार का कहना है कि इस फैसले से जुताई, बोवाई और सिंचाई जैसे कृषि कार्य समय पर पूरे होंगे और किसानों को राहत मिलेगी।




