CG News: जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार में जागरूकता कार्यक्रम, सीड बॉल और पौधरोपण से गूंजा वनमंडल
CG News: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार वनमंडल में व्यापक स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम
वनमंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में संगोष्ठी, शपथ ग्रहण, चित्रकला प्रतियोगिता और जन-जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ग्रामीणों, छात्रों और वनकर्मियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई, कई स्थानों पर सीड बॉल निर्माण और सघन पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाए गए। बच्चों और युवाओं ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वनमंडलाधिकारी का संदेश
वनमंडलाधिकारी ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन और पर्यावरण संतुलन का आधार है। उन्होंने लोगों से सामूहिक रूप से संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की, कार्यक्रमों में वन प्रबंधन समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सफल और प्रभावी रहा।




