CG News: पीएम सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भर बने राजमन नाग, शून्य हुआ बिजली बिल
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से सौर ऊर्जा को लेकर एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां के निवासी राजमन नाग ने “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

शून्य हुआ बिजली बिल
इस सोलर सिस्टम की स्थापना के बाद राजमन नाग का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। अब वे अपने घर की जरूरत की बिजली खुद ही उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिल रही है, यह सोलर सिस्टम अधिकृत वेंडर “अरु सोलर सोल्यूशन” द्वारा स्थापित किया गया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बिरेंद्र कोसले और टीम ने पूरी प्रक्रिया में तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग दिया।
आसान प्रक्रिया और सब्सिडी का लाभ
राजमन नाग ने बताया कि आवेदन से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरी प्रक्रिया सरल रही। सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी और जानकारी ने इस योजना को आम नागरिकों के लिए और भी आसान बना दिया है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम
यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल रही है, प्रशासन ने राजमन नाग को पूरे राज्य के लिए एक रोल मॉडल बताया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे भी “पीएम सूर्य घर योजना” का लाभ लेकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ें और आत्मनिर्भर बनें।



