CG News: बेहतर सड़क, तेज परिवहन और मजबूत लॉजिस्टिक्स से छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान
CG News: भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की LEADS 2025 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य का दर्जा मिला है। यह उपलब्धि राज्य की मजबूत सड़क, परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था के कारण मिली है, जिसका लाभ आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया सुशासन का परिणाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना है। बेहतर सड़कों और तेज परिवहन से किसानों की उपज तेजी से बाजार तक पहुंच रही है, व्यापार को गति मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
लॉजिस्टिक्स और निवेश को बढ़ावा
राज्य सरकार गांव से शहर तक कनेक्टिविटी मजबूत करने, वेयरहाउसिंग सुविधाएं बढ़ाने और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने पर लगातार काम कर रही है। लॉजिस्टिक्स नीति 2025 के तहत परिवहन लागत कम करने और माल परिवहन को तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य में परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। इससे उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, किसानों और स्थानीय उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
रायपुर सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान से ट्रैफिक होगा बेहतर
रायपुर के लिए तैयार किए गए सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और माल परिवहन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। वहीं OneClick Single Window Portal के जरिए उद्योगों के लिए अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
रोजगार और निवेश की नई संभावनाएं
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से तकनीक आधारित आधुनिक लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित कर रहा है। इससे प्रदेश में निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, LEADS 2025 में ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य का दर्जा मिलना छत्तीसगढ़ के सुशासन, मजबूत अधोसंरचना और जनहितकारी विकास मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


