CG News: रायपुर में IPL के दो बड़े मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग
CG News: राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मई महीने में यहां IPL के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने की संभावना है, हालांकि इसको लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
कब और किन टीमों के बीच मुकाबला
• 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
• 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स
दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को नाइट मैच का रोमांच मिलेगा।

टीमों का शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिन तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम प्रैक्टिस सेशन भी करेगी, वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंच सकती है।
टिकट बुकिंग और कीमत
टिकट्स केवल ऑनलाइन आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होंगे।
संभावित कीमतें इस प्रकार हैं
• ₹2000 (सबसे सस्ता)
• ₹2500
• ₹3500
• ₹5000
• ₹8000
स्टेडियम में नया अनुभव
इस बार दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीट्स के सामने लगे ग्लास पैनल हटा दिए गए हैं। इससे फैंस खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे। हालांकि मैच के बाद सुरक्षा कारणों से इन्हें फिर से लगाया जाएगा।
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा मौका
रायपुर में IPL मैचों का आयोजन शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। बड़े खिलाड़ियों को लाइव देखने और शानदार माहौल का हिस्सा बनने का यह बेहतरीन मौका है।



