CG News: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता से सम्मानजनक व्यवहार करें
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आम जनता के साथ शालीनता, धैर्य और सम्मान के साथ पेश आएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ही शासन का चेहरा होते हैं।
“लोगों को सुनें, सुनाएं नहीं”
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि अधिकारियों का पहला कर्तव्य है लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनना। संवाद तभी सार्थक होगा जब उसमें संवेदनशीलता और समाधान की भावना हो।
जनकेंद्रित प्रशासन पर जोर
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग जनसमस्याओं के समाधान को सरल, प्रभावी और भरोसेमंद बनाएं। आम नागरिक को सरकारी दफ्तर में सम्मानजनक अनुभव मिलना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं की सफलता केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि लोगों के अनुभव से तय होती है। अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर सीधे संवाद करना चाहिए।
पारदर्शिता और जवाबदेही अहम
उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही को अपने कार्य का आधार बनाएं। जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए व्यवहार में विनम्रता जरूरी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि अधिकारियों के व्यवहार से स्थापित होता है। सरल और सहयोगात्मक रवैया शिकायतों को कम करता है।
सुशासन तिहार में होगी निगरानी
मुख्यमंत्री ने बताया कि “सुशासन तिहार 2026” के दौरान वे स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के काम के साथ उनके व्यवहार का भी मूल्यांकन करेंगे, 1 मई से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान में गांव और शहरों में शिविर लगाकर जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।



