CG News: पंचायती राज संस्थाएं बना रही हैं विकसित भारत की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री साय
CG News: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही हैं।
अपने अनुभव साझा किए मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही गांवों का विकास संभव है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं भी दीं, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधि के रूप में की थी। पंच और सरपंच के अनुभवों ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में जमीनी अनुभव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विकास योजनाओं पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान और बीमा जैसी सेवाएं अब गांवों तक पहुंच रही हैं, उन्होंने बताया कि महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है।
जल जीवन मिशन और सुशासन तिहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
योजनाओं की निगरानी पर जोर
मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने की अपील की, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हो सकें, इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विभिन्न योजनाओं का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न प्रोजेक्ट स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की और कई नवाचार आधारित योजनाओं को भी देखा, कार्यक्रम में यह संदेश साफ रहा कि पंचायतों को मजबूत बनाकर ही गांवों में विकास की गति तेज की जा सकती है और “विकसित भारत” का लक्ष्य पूरा हो सकता है।

