CG News: बस्तर में स्वास्थ्य अभियान की बड़ी सफलता, 10 दिनों में 6.39 लाख लोगों की स्क्रीनिंग
CG News: बस्तर संभाग के घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में अब स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से पहुंच रही हैं। जहां पहले इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, अब टीमें सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं।
10 दिनों में 6.39 लाख लोगों की जांच
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत सिर्फ 10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। हजारों मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवा और उपचार दिया गया।
गंभीर मरीजों को तुरंत रेफरल
अभियान के दौरान 8055 गंभीर मरीजों को चिन्हित कर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया, ताकि उन्हें समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सके, जांच में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, मुख कैंसर, सिकल सेल और मोतियाबिंद जैसे हजारों मामलों की पहचान हुई है। समय पर इलाज से इन बीमारियों के खतरे को कम किया जा रहा है।
मोबाइल यूनिट्स से आसान इलाज
मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और स्वास्थ्य शिविरों के जरिए अब उन क्षेत्रों में भी इलाज संभव हो पाया है, जहां पहले स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित थीं, लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल (आभा) बनाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में इलाज और मेडिकल हिस्ट्री तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

