November 5, 2026 10:50 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

Jashpur News: CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या

Jashpur News: CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Jashpur News: CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में आयोजित भाजपा की सभा से कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के परिवार ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी और जनता पर अत्याचार कर कई परिवारों को बर्बाद किया था. सीएम ने कहा कि अब विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने के लिए संविधान बचाने का दिखावा किया जा रहा है.

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की आमसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में जिले के दूरदराज इलाकों से हजारों लोग शामिल होने पहुंचे. भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया. सीएम ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी.

कांग्रेस ने विकास के नाम पर दिए खोखले नारे- CM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल से ज्यादा समय तक देश में शासन किया, लेकिन विकास के नाम पर केवल खोखले नारे दिए और घोटालों के नए रिकॉर्ड बनाए. इसी वजह से जनता का भरोसा पार्टी से उठ गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के विकास और जनता के हितों के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस अराजकता फैलाने की राजनीति कर रही है.

पाकिस्तान को लेकर भी कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम साय ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता के नाम पर भारत की सरकार दबाव में रहती थी. इसी दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय जवान के साथ बर्बरता की थी. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की और उसे कड़ा जवाब दिया. उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है.

भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर लगाए आरोप

सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है और वह सत्ता हासिल करने के लिए अराजकता का सहारा ले रहा है. वहीं, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने 1975 में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान जशपुर के कई परिवार प्रभावित हुए थे. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए उसे ‘नाराज फूफाओं की टोली’ बताया.

सांसद ने नेहरू और SIR को लेकर दिया बयान

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में कांग्रेस के इतिहास और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को 12 वोट मिलने के बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि देश में पहला SIR पंडित नेहरू के कार्यकाल में हुआ था. जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों का जिक्र किया.

रणजीता स्टेडियम से निकली पदयात्रा

आमसभा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई. यह रैली रणजीता स्टेडियम से शुरू होकर सिटी कोतवाली, जय स्तंभ चौक, बालाजी मंदिर, महाराजा चौक, बजरंगबली चौक और पुरानी टोली से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची. पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हाथों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे लिखी तख्तियां थीं. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय ने जशपुर में किया पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण, नए भवन के लिए 30 लाख की घोषणा

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]