CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दीपावली की छुट्टियों में की बढ़ोतरी
CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है, राज्य सरकार ने आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर स्कूलों में मिलने वाली छुट्टियों की अवधि में एक दिन का इजाफा कर दिया है, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की है, नए फैसले के तहत अब राज्य के सभी स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक पूरी तरह से बंद रहेंगे, सरकार के इस निर्णय से त्यौहार के दौरान छात्रों और शिक्षक वर्ग को अपने परिवारों के साथ समय बिताने का अधिक अवसर मिलेगा.

बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया फैसला
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की तरफ से दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी, जन-भावनाओं और आ रहे आवेदनों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है, इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर में दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक यानी कुल 5 दिनों का अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 6 से 11 नवंबर तक कर दिया गया है.
वार्षिक शैक्षणिक अवकाश कैलेंडर में हुआ संशोधन
स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां पहले ही तय कर कैलेंडर जारी कर दिया था, पूर्व घोषित व्यवस्था के तहत इन तीनों मुख्य अवसरों पर मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब दीपावली की छुट्टी में एक दिन की बढ़ोतरी किए जाने के बाद कुल घोषित छुट्टियों की अवधि बढ़कर 16 दिन हो गई है, इस बदलाव से पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों के टाइम-टेबल में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है.
छुट्टियों की नई समय-सारिणी
शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित छुट्टियों के विवरण के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कुल 5 दिनों का रहेगा, वहीं दीपावली का मुख्य अवकाश अब 6 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक यानी पूरे 6 दिनों का होगा, इसके बाद साल के अंत में मिलने वाला शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 5 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा, सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के स्कूली बच्चों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

One Response