CG News: स्मृति ईरानी ने CM साय और कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’, अभनपुर में जमीन पर बैठकर देखा कार्यक्रम
CG News: छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की तस्वीरों में स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनती नजर आईं. उन्होंने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया.
![]()
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’, नारीशक्ति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. स्मृति ईरानी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया.
![]()
‘मन की बात’ के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी. स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इसमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही.
कार्यक्रम के बाद संगठनात्मक बैठकों में जुटीं स्मृति ईरानी
‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद स्मृति ईरानी ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तीन महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इन बैठकों के जरिए छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई. उनका यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा.

One Response