CG News: संत समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, 30 सितंबर से 4 ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव
CG News: 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया जाएगा. इन ट्रेनों के रुकने से देशभर से संत समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को भी समागम स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी.

हीराकुंड एक्सप्रेस का मिलेगा अस्थायी स्टॉपेज
रेलवे के अनुसार 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी. ट्रेन का स्टेशन पर आगमन 15:48 बजे और प्रस्थान 15:50 बजे होगा. वहीं, 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 05:56 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 05:58 बजे रवाना होगी.
दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस भी रुकेगी
इसी अवधि में 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस को भी भोड़वाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन 08:41 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे रवाना होगी. वहीं, 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 09:35 बजे आगमन और 09:37 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है.
30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सुविधा
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारों ट्रेनों का यह ठहराव अस्थायी रूप से 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. प्रत्येक ट्रेन को स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है. इस दौरान श्रद्धालु अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे और समागम स्थल तक पहुंचने के लिए रेलवे सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे का यह निर्णय 79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. अतिरिक्त ठहराव से यात्रियों को उतरने और आगे की यात्रा करने का आसान विकल्प मिलेगा. रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह व्यवस्था केवल संत समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य यात्रियों के आवागमन को भी सुविधाजनक बनाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: ड्राइवर के बेटे ने ठुकराई 1.5 लाख की नौकरी, KBC में जीते 50 लाख और अब IAS बनने का सपना




