CG News: सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. सुकमा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

इन केंद्रों पर होगी भर्ती
यह भर्ती एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद तुमलगुड़ा, उरसांगल-2, मंडीमरका-02 और 03, कोंडासांवली-01, मेड़वाही-3 और बैनपल्ली केंद्रों के लिए हैं. वहीं सहायिका के पद मिचीगुड़ा, टेकलगुड़ा, कलईगुड़ा, सिलगेर-2 और ताड़मेटला-02 केंद्रों में भरे जाएंगे.
8 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक महिला अभ्यर्थी 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
आवेदन करने के लिए ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल पर जाकर संबंधित भर्ती का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, ताकि किसी तरह की गलती के कारण आवेदन प्रभावित न हो.
आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें
भर्ती से जुड़ी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के पद पर नौकरी की इच्छुक महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें : CG News: शिक्षकों की कमी दूर करने सरकार का नया प्लान, 800 से ज्यादा निलंबित शिक्षकों के मामलों की होगी समीक्षा



