CG News: नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस की अहम बैठक, नक्सल विरोधी अभियान होगा और तेज
CG News: नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई.

संयुक्त रणनीति पर हुआ मंथन
बैठक के दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नई संयुक्त रणनीति पर चर्चा की. अभियान को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी.
खुफिया सूचनाओं पर रहेगा फोकस
अधिकारियों ने कहा कि खुफिया सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान नक्सल विरोधी अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है. इसके लिए दोनों राज्यों की एजेंसियों के बीच समन्वय और तेज किया जाएगा, बैठक में सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि आपसी तालमेल से अभियान की गति और सफलता दोनों बढ़ेगी.
सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए. सुरक्षा बलों को लगातार सतर्क रहने और हर गतिविधि की निगरानी करने पर विशेष जोर दिया गया, बैठक में तय किया गया कि दोनों राज्यों के पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा. इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.




