CG News: मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पेश की मिसाल, सड़क हादसे में घायल राहगीर को पहुंचाया अस्पताल
CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है, नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले स्वास्थ्य मंत्री ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात राहगीर को बिना एक पल गंवाए अपने निजी वाहन से सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल युवक की जान बाल-बाल बच गई है, और स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि मौके पर मंत्री की गाड़ी नहीं रुकती, तो घायल की हालत और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी.
![]()
क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क पर अचेत मिला था घायल युवक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बुधवार की देर रात अपने क्षेत्र के दौरे पर निकले हुए थे, इसी दौरान जब उनका काफिला हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी मंदिर के पास से गुजर रहा था, तो उनकी नजर सड़क पर अचेत और लहूलुहान अवस्था में पड़े एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति पर पड़ी, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना किसी प्रोटोकॉल की परवाह किए घायल को खुद उठाकर अपनी निजी गाड़ी में लिटाया, इसके बाद वे फौरन उसे लेकर जिला चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ पहुंचे, इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है.

दिए बेहतर इलाज के कड़े निर्देश
अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को बुलाकर घायल का त्वरित उपचार शुरू कराया, उन्होंने खुद मौके पर मौजूद रहकर डॉक्टरों से बातचीत की और युवक के बेहतर से बेहतर इलाज के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, इस मानवीय पहल के बाद स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की इस दरियादिली और त्वरित मदद की जमकर सराहना की है, इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी पीड़ित व्यक्ति की जान बचाना और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाना हर नागरिक की सबसे बड़ी और पहली जिम्मेदारी है.

One Response