CG News: महासमुंद में 24 सितंबर को रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए नौकरी का मौका
CG News: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महासमुंद में नौकरी का अवसर है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसका आयोजन महासमुंद के ग्राम बरोडाबाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के लाइवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल पर होगा. रोजगार मेले का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है.
निजी कंपनियां 230 पदों पर करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी. उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर के अनुसार, स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी. इन कंपनियों में कुल 230 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
10वीं, 12वीं से लेकर ITI और ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकेंगे
रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के साथ बीएससी एग्रीकल्चर, अन्य स्नातक डिग्री और आईटीआई उत्तीर्ण युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए हिस्सा ले सकेंगे. इससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा.
रोजगार मेले में शामिल होने से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूरी
साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य किया गया है. प्रशासन की ओर से युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है, ताकि साक्षात्कार प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा
रोजगार मेले में आने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा. रिक्त पदों और वेतनमान से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. इच्छुक युवाओं को निर्धारित तारीख और समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा.


One Response