CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को खरीफ 2026 में यूरिया वितरण में बड़ी राहत
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ 2026 में किसानों को यूरिया वितरण पर लागू 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है।
एकमुश्त मिलेगा यूरिया
अब किसानों को खरीफ 2025 की तरह ही उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। सहकारी समितियों में पर्याप्त स्टॉक होने पर पूरी मात्रा एक बार में दी जाएगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
स्टॉक की कमी होने पर भी सुविधा
यदि किसी सहकारी समिति में यूरिया का स्टॉक कम होता है, तो शेष मात्रा उपलब्ध होने पर किसानों को तुरंत वितरित की जाएगी। इससे वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी।
किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
इस निर्णय से किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी। समय पर उर्वरक मिलने से खेती की तैयारी आसान होगी और कृषि कार्य बिना बाधा के पूरे किए जा सकेंगे, सरकार के इस कदम से फसल उत्पादन में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। समय पर यूरिया उपलब्ध होने से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

