CG News: RRB लेवल-1 परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, छात्रों की सुविधा के लिए ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच
CG News: रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा शुरू की है. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं.
परीक्षा के दौरान बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा
रेलवे प्रशासन ने बताया कि लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे. वहीं रायगढ़-गोंदिया रूट पर चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच की सुविधा दी गई है, अतिरिक्त कोच लगने से छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापसी के दौरान सामान्य डिब्बों में भीड़ और परेशानी से राहत मिलेगी. यह व्यवस्था 2 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक पूरे परीक्षा सत्र के दौरान लागू रहेगी.
इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 2 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक.
18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 3 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक.
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 3 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक.
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 4 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक.
58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 4 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक.
58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर
अतिरिक्त 1 जनरल कोच, 4 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक.
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 सेकेंड सिटिंग कोच, 2 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक.
12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस
अतिरिक्त 1 सेकेंड सिटिंग कोच, 3 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक.
छात्रों को मिलेगी यात्रा में राहत
रेलवे के इस फैसले से RRB लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा. अतिरिक्त कोच की सुविधा से यात्रा आसान होगी और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को अधिक सहूलियत मिलेगी.




