CG News: शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति की मंजूरी, शिक्षा सत्र 2026-27 तक जारी रहेगी सेवाएं
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं पूर्ण अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
शिक्षा व्यवस्था की निरंतरता पर जोर
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य को बिना किसी बाधा के जारी रखना है। इससे स्कूलों में शिक्षक उपलब्धता बनी रहेगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पात्र शिक्षकों को निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनर्नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
विभिन्न शिक्षक पद होंगे शामिल
यह निर्णय शिक्षक संवर्ग के विभिन्न पदों पर लागू होगा। इसके अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता तथा प्राचार्य स्तर तक के पात्र कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जिससे स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहेगी, विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इससे स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
प्रशासनिक प्रक्रिया होगी तेज
लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति से संबंधित सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इससे शिक्षकों और विद्यालयों दोनों को अनिश्चितता की स्थिति से राहत मिलेगी, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह निर्णय स्कूलों में शिक्षण कार्य की निरंतरता बनाए रखने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
सत्रभर जारी रहेंगी सेवाएं
नए आदेश के अनुसार पात्र शिक्षकों की सेवाएं शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक जारी रह सकेंगी। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी जैसी समस्याओं को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी।

