CG News: लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित
CG News: लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और शासकीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Artificial Intelligence (AI) विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को एआई (Artificial Intelligence) की मूल कार्यप्रणाली, इसकी उपयोगिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रभावी अनुप्रयोगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि एआई तकनीक के माध्यम से शासकीय कार्यों को अधिक सरल, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से कैसे किया जा सकता है।
अवर सचिव अनुभव शर्मा के नेतृत्व में हुई ट्रेनिंग
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक डिजिटल तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। सत्र का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में नई तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल दक्षताओं से सशक्त बनाना रहा।
सत्र में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू, श्री सुधीर सुलतानिया, श्री लक्षित त्रिलोक सेठिया, श्री अनूप अग्रवाल सहित लोकभवन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े ….CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली दर संशोधन का आम उपभोक्ताओं पर न्यूनतम असर

