September 19, 2026 5:53 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मिली मंजूरी, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

CG News: छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मिली मंजूरी, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मिली मंजूरी, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए राज्य में ₹500 करोड़ की लागत से AI मिशन शुरू करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तावित इस मिशन का फोकस तकनीक आधारित सुशासन, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर है. शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग और सरकारी व्यवस्था में AI आधारित समाधान विकसित करने की योजना है.

AI क्रांति की छत्तीसगढ़ में शुरुआत: 500 करोड़ के AI मिशन से 6 लाख छात्रों  और लाखों कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

6 लाख विद्यार्थियों को AI की ट्रेनिंग

राज्य AI मिशन के तहत अगले पांच वर्षों में करीब 6 लाख विद्यार्थियों को AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही करीब 1.5 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को भी AI टूल्स और डिजिटल तकनीकों से दक्ष बनाने की योजना है. सरकार का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने के साथ नए रोजगार और उद्यमिता के अवसर तैयार करना है.

खेती से लेकर स्वास्थ्य और सुशासन तक, AI के इस्तेमाल से छत्तीसगढ़ की तस्वीर  बदलने की तैयारी

100 AI लैब और 5 उत्कृष्टता केंद्र

AI शिक्षा और रिसर्च के लिए प्रदेश में 100 अत्याधुनिक AI डेटा लैब और 5 Centres of Excellence विकसित करने की योजना है. IIIT नवा रायपुर और NIT रायपुर जैसे संस्थानों के सहयोग से खनन, इस्पात, कृषि, स्वास्थ्य और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके जरिए स्थानीय स्तर पर AI विशेषज्ञता और नए तकनीकी समाधान तैयार करने पर जोर रहेगा.

कृषि, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं में AI

राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में मौसम, फसल, कीट और रोगों से जुड़े डेटा के विश्लेषण में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है. स्वास्थ्य क्षेत्र में बीमारी की शुरुआती पहचान और तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर फोकस है. वहीं सरकारी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और 50 से ज्यादा सेवाओं को AI आधारित सिस्टम से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सेवाएं आसानी से मिल सकें.

नवा रायपुर बनेगा AI और डेटा सेंटर का केंद्र

AI और डिजिटल तकनीक के विस्तार के लिए नवा रायपुर अटल नगर को AI, IT और डेटा सेंटर के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है. सेक्टर-22 में 13.5 एकड़ जमीन पर करीब ₹1000 करोड़ के निवेश से AI आधारित डेटा सेंटर और AI SEZ विकसित करने की पहल की जा रही है. इसके अलावा करीब ₹200 करोड़ की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और 300 से ज्यादा AI आधारित स्टार्टअप्स को सहयोग देने की योजना है. सरकार का लक्ष्य शिक्षा, रोजगार, उद्योग और प्रशासन में AI के इस्तेमाल के जरिए राज्य में तकनीक आधारित इकोसिस्टम तैयार करना है.

यह भी पढ़ें : CG News: 25 जिलों के 1535 अतिथि शिक्षकों के मानदेय का रास्ता साफ, 18.42 करोड़ रुपये जारी