CG News: बिहान योजना से बदली सुभद्रा की किस्मत, खीरा खेती बनी आत्मनिर्भरता की पहचान
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की सुभद्रा की जिंदगी आज प्रेरणा बन चुकी है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सुभद्रा ने बिहान योजना और स्वयं सहायता समूह की मदद से खीरा की खेती शुरू की और आज वह “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

खेती को मिली नई दिशा
सुभद्रा ने मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रिवॉल्विंग फंड, सीआईएफ और बैंक ऋण के माध्यम से खेती की शुरुआत की। शुरुआती सहायता के रूप में उन्हें 15 हजार रुपये रिवॉल्विंग फंड, 60 हजार रुपये सीआईएफ और 3 लाख रुपये का बैंक ऋण मिला, जिसने उनकी खेती को एक नई दिशा दी।
हर दूसरे दिन 10 क्विंटल की बी बिक्री
आज सुभद्रा 2 एकड़ भूमि में खीरे की खेती कर रही हैं और हर दूसरे दिन लगभग 10 क्विंटल उत्पादन की बिक्री से करीब 7 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और अब वे बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं।
आत्मनिर्भरता का सपना साकार
इस सफलता में समूह की बीमा सखी हबीबुन निशा की भूमिका भी अहम रही, जिन्होंने बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और कृषि गतिविधियों में लगातार मार्गदर्शन दिया, सुभद्रा की यह कहानी साबित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी सहायता और मेहनत साथ हो, तो आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है।

